20 August 2021 Current affairs in hindi| 20 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स हिन्दी

20 August 2021 Current affairs in hindi | 20 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स हिन्दी

20 August 2021 Current affairs in hindi | 20 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स हिन्दी

हम 20 अगस्त 2021 के करंट अफेयर्स को हिंदी में इस पोस्ट के जरिए आने वाले एग्जाम्स की प्रिपरेशन के लिए करंट अफेयर अपडेट कर रहे हैं ताकि आप प्रत्येक एग्जाम के लिए तैयारी कर सकें हमारा इस काम में सहयोग करें 

1. सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को किस परीक्षा में भाग लेने के लिए अंतरिम आदेश पारित कर इसकी इजाजत दे दी है?

उत्तर : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) प्रवेश परीक्षा। 

2. केंद्रीय कैबिनेट ने खाद्य तेल उत्पादन के क्षेत्र में मदद के लिए किस मिशन को मंजूरी दे दी है, इस योजना के तहत सरकार ने 11040 करोड़ रूपए की मदद देने की भी घोषणा की है?

उत्तर : राष्ट्रीय खाद्य तेल-पाम तेल मिशन। 

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज किस योजना को लॉन्च करेंगे?

उत्तर : डिफेन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0 

4.  उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश को उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है उनका नाम क्या है?

उत्तर : न्यायमूर्ति कौशिक चंदा। 

5. हरियाणा राज्य सरकार ने किस शब्द पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : गोरखधंधा। 

6. कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अजय कुमार को किन राज्यों का AICC प्रभारी नियुक्त किया है?

उत्तर : सिक्किम, नागालैंड एवं त्रिपुरा। 

7.(19 अगस्त) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व फोटोग्राफी दिवस। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 36,401 (530 मौतें).

9. भारत के स्टार फुटबॉलर संदेश झिंगन एटीके मोहन बागान को छोड़कर किस टीम के साथ जुड़ गए हैं, क्रोएशियाई लीग से खेलने वाले अब वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे?

उत्तर : एचएनके सिबेनिक। 

10. अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने से किस संस्था ने देश को दी जाने वाली सभी सुविधाओं एवं मदद को पर पाबन्दी लगा दी है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF).

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट