Good news for traders and public: Next-gen GST reforms

 Good news for traders and public: Next-gen GST reforms ( व्यापारियों और जनता के लिए खुशखबरी: नेक्स्ट-Gen GST सुधार )


भारत सरकार ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। "नेक्स्ट-जनरेशन GST सुधार" के ज़रिए अब आम लोगों से लेकर किसान, छात्र, व्यवसायी और उद्योगपति तक सभी को राहत मिलेगी। इस सुधार का मुख्य उद्देश्य है – Ease of Living (जीवन को आसान बनाना) और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना।


1. रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर बड़ी बचत

  • आम लोगों के दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरें कम कर दी गई हैं।
  • हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश, शेविंग क्रीम – 18% से घटाकर 5%
  • मक्खन, घी, चीज़ और डेयरी स्प्रेड्स – 12% से घटाकर 5%
  • रेडीमेड नमकीन, भुजिया, मिक्सचर – 12% से 5%
  • बर्तन, बच्चों की फीडिंग बोतलें, नैपकिन, क्लिनिकल डायपर – 12% से 5%
  • सिलाई मशीन व उसके पुर्ज़े – 12% से 5%
  • इससे घर-गृहस्थी का ख़र्च काफ़ी हद तक कम होगा।


2. किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए राहत ' खेती-बाड़ी के उपकरणों और साधनों पर टैक्स घटाकर किसानों को सीधी राहत दी गई है।

  • ट्रैक्टर और उनके पुर्ज़े – 18% से 5%
  • बायो-पेस्टीसाइड, सूक्ष्म पोषक तत्व – 12% से 5%
  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर – 12% से 5%
  • कृषि, बागवानी और वानिकी मशीनें – 18% से 5%
  • इससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी।


3. स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार स्वास्थ्य सेवाओं और उपकरणों को और सस्ता किया गया है।


  • व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा – 18% से शून्य (Nil)
  • थर्मामीटर – 12% से 5%
  • मेडिकल ऑक्सीजन – 12% से 5%
  • डायग्नोस्टिक किट्स, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स – 12% से 5%
  • चश्मे – 12% से 5%

यह आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सस्ता और सुलभ बनाएगा।


4. शिक्षा को सस्ता बनाया गया ,छात्रों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च घटाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

  • मैप्स, चार्ट्स, ग्लोब – 12% से Nil
  • पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन्स, पेस्टल्स – 12% से Nil
  • कॉपियां, नोटबुक – 12% से Nil
  • इरेज़र – 5% से Nil


5. ऑटोमोबाइल सेक्टर में राहत ,वाहनों की कीमतों में भी गिरावट आएगी क्योंकि टैक्स दरें कम की गई हैं।

  • पेट्रोल/डीज़ल हाइब्रिड कारें (सीमित क्षमता तक) – 28% से 18%
  • 3 व्हीलर वाहन – 28% से 18%
  • मोटरसाइकिल (350 CC तक) – 28% से 18%
  • माल ढोने वाले वाहन – 28% से 18%


6. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बचत

  • एयर कंडीशनर – 28% से 18%
  • टीवी (32 इंच से अधिक, एलईडी और एलसीडी) – 28% से 18
  • मॉनिटर और प्रोजेक्टर – 28% से 18%
  • डिश वॉशिंग मशीन – 28% से 18%

7. प्रक्रिया सुधार (Process Reforms) ,अब आवेदनकर्ताओं को 3 कार्यदिवस में ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मिलेगा।प्रोविजनल रिफंड की सुविधा मिलेगी। ज़ीरो रेटेड सप्लाई और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर पर विशेष लाभ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा –

"नेक्स्ट जेनरेशन GST सुधार हर भारतीय के लिए दिवाली का तोहफ़ा है। रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी, MSMEs और छोटे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।"

"Next-Gen GST Reform" से न सिर्फ़ आम जनता के खर्च में कमी आएगी, बल्कि किसान, छात्र, उद्यमी और उद्योगपति – सभी को बड़ा लाभ मिलेगा। यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मज़बूत पहल है और आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट